आगरालीक्स…आगरा में हाईटेक सुविधाओं के साथ साइबर क्राइम थाना, परिवहन शाखा और यूपी 112 के कार्यालयों का हुआ उद्घाटन..त्वरित सेवा में और अधिक होगी वृद्धि
आगरा में पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त के साथ भव्य रूप से नवीनीकृत एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साइबर क्राइम थाना, परिवहन शाखा तथा परिवहन शाखा यूपी-112 के कार्यालयों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं भव्य रूप से विकसित इन नवीन परिसरों के माध्यम से पुलिस की कार्यक्षमता, तकनीकी दक्षता एवं त्वरित सेवा में और अधिक वृद्धि होगी।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त पुलिस उपायुक्तगण, अपर पुलिस उपायुक्तगण, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।