लखीमपुरलीक्स …दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार नदी में गिरी, हादसे में पांच की मौत। ( 5 died after car falls in river in Lakhimpur Kheri#LakhimpurKheri)
बहराइच के रहने वाले पांच युवक कार से लखीमपुर खीरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। कार ड्राइवर चला रहा था, मंगलवार रात को शादी समारोह से सभी लोग कार से बहराइच लौट रहे थे। देर रात लखीमपुरा खीरी से बहराइच के लिए लौटते समय लखीमपुरी खीरी में गिरजापुरी बैराज से पहले शारदा सायफन के पास अनियंत्रित कार नदी में गिर गई। कार देर रात नदी में गिरी उस दौरान आवाजाही कम थी।
हादसे में पांच की मौत
कार के नदी में गिरने के बाद बचाव कार्य किया गया। नदी से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चालक बबलू घायल हो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे नींद की छपकी आना बताया जा रहा है। अभी जांच चल रही है।
इनकी हुई मौत
हादसे में बहराइच के रहने वाले जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज, घनश्याम पुत्र बल्लू निवासी घाघरा बैराज, लालजी पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा, अजीमुल्ला निवासी गिरजापुरी, सुरेंद्र निवासी सुजौली की मौत हो गई।