नईदिल्लीलीक्स ….राजश्री व कमला पसंद पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू ने किया सुसाइड, लिखा रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है। ( Pan Masala owner 40 year old daughter in law found dead in house)
दिल्ली के वसंत विहार में कमला पसंद व राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया की 2010 में दीप्ति चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का एक 14 साल का बेटा है। मंगलवार शाम को वसंत बिहार स्थित आवास पर 40 साल की दीप्ति चौरसिया का शव पंखे पर लटका मिला था। इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में लिखा जीने की वजह क्या है
दीप्ति चौरासिया का एक सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें लिखा लिखा रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है। हालांकि, सुसाइड नोट में दीप्ति चौरसिया ने किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त किया गया फोटो