Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: DM appeals to people to fill out door-to-door Enumeration Form…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: DM appeals to people to fill out door-to-door Enumeration Form…#agranews

333

आगरालीक्स…(Video) आगरा में घर के दरवाजे की घंटी बजी, सामने थे डीएम. एसआईआर सर्वे के लिए लोगों से की अपील— 4 दिसंबर का न करें इंतजार, गणना प्रपत्र भरें और सहयोग करें…

आगरा में एसआईआर सर्वे को लेकर गणना प्रपत्र भरे जा रहे हैं. 4 दिसंबर अंतिम तारीख है और इस तारीख से पहले तक लोगों को अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा कराना है लेकिन कई लोग लास्ट डेट आने तक का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने आज खुद कमान संभाली और डोर टू डोर जाकर लोगों से बीएलओ का सहयोग करने और गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की.

जिलाधिकारी ने एसआईआर के कार्यों का मौके पर जायजा लिया. उन्होंने शहर में स्थापित की गई मतदाता हेल्प डेस्क, गणना प्रपत्र फीडिंग सेन्टर, बीएलओ, सुपरवाइजरों से कार्य प्रगति की जानकारी ली. जिलाधिकारी ने 89-आगरा नॉर्थ विधानसभा में कंपोजिट स्कूल न्यू आगरा में पहुंचकर वहां स्थापित मतदाता हेल्प डेस्क पर गणना पत्र भरने में मतदाताओं की सहायता की तथा उपस्थित मतदाताओं से संवाद किया. इसके बाद जिलाधिकारी न्यू आगरा क्षेत्र में घर-घर, डोर-टू-डोर भ्रमण कर मतदाताओं से गणना पत्र भरकर तत्काल बीएलओ को वापस करने, अन्तिम तिथि 04 दिसम्बर का इंतजार न करे तथा बीएलओ का सक्रिय सहयोग करने हेतु प्रेरित किया.

डीएम ने की ये अपील
जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए गणना पत्र की प्रविष्टियों को सही-सही भरें, सभी मतदाता मज़बूत लोकतंत्र के उद्देश्य से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण-संकलन का कार्य किया जा रहा है. बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह गणना फॉर्म मतदाताओं को दे रहे हैं तथा गणना प्रपत्र का संकलन कर रहे हैं. प्रत्येक मतदाता से अनुरोध है कि वे गणना फॉर्म की प्रविष्टियों को ध्यानपूर्वक भरें, उस पर अपने हस्ताक्षर करें और बीएलओ को तत्काल वापस दे दें. यदि फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो तत्काल हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर अपना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करें. अन्तिम दिनांक 04 दिसम्बर 2025 का इन्तजार न करें. किसी भी प्रकार की सूचना के लिए बूथ पर तैनात बीएलओं से सम्पर्क करें, इसके अतिरिक्त मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल से भी अपना गणना प्रपत्र भर सकेते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.

9 दिसंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रकाशन
जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई वोटर घर पर नहीं मिलता है तो परिवार का कोई भी सदस्य अपने परिवार के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को भरकर,हस्ताक्षर कर फॉर्म बीएलओ को दे सकता है. जिन मतदाताओं के हस्ताक्षरित फार्म बीएलओ को मिल जाएंगे, उनके नाम 09 दिसंबर को जारी होने वाले ड्राफ्ट वोटर में शामिल कर लिया जाएगा, आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 09 दिसम्बर को किया जाएगा, दावे एवं आपत्तियां 08 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी और अन्तिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा. जिलाधिकारी ने मतदाता से अपील की है कि सभी वोटर समय पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को अवश्य उपलब्ध करा दें, ताकि किसी का नाम लिस्ट में न छूटे.

कलक्ट्रेट में की एसआईआर को लेकर समीक्षा
इससे पहले जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में एसआईआर के अंतर्गत विधानसभावार बूथों पर तैनात बीएलओ की कार्य प्रगति, हेल्प डेस्क, एवं गणना पत्रों के वितरण, संकलन व डिजिटाइजेशन कार्यों के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के कार्य कर रहे बीएलओ यथा-नगर निगम के लगभग 50, आगरा विकास प्राधिकरण के 08, उद्यान विभाग के 11, पशुपालन विभाग के 10, महिला एवं बाल विकास विभाग के 203 बीएलओ की कार्य प्रगति के पर्यवेक्षण हेतु सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि जिन विभागों के बीएलओं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में कार्य कर रहें हैं, वे सभी विभागाध्यक्ष बीएलओ के कार्यों की समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करायें.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!