आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के चार शातिर बदमाश पकड़े. मुठभेड़ में दो के लगी पुलिस की गोली. लूट व छिनैती की कई वारदातों में हैं शामिल…
आगरा की थाना एकता, सर्विलांस और एसओजी की टीम ने लूट व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 04 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन, 01 लूटी गई मोटर साइकिल एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल बरामद की है.इन बदमाशों ने 19 नवंबर को बाइक और मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आज सुबह इन चारों बदमाशों को घेर लिया. गढ़ी देवरी पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान इनको अरेस्ट कर लिया. भागने का प्रयास करते समय आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए हैं. घायल बदमाशों के नाम सुंदर और सूरज हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.