आगरालीक्स आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट और एसटीएफ के छापे में पकड़ी गईं दवाओं के सैंपल की रिपोर्ट चौंकाने वाली, 28 में से 27 सैंपल पास। हे मां और बंसल मेडिको पर तीन महीने पहले हुई थी छापेमारी। ( Agra News: 27 medicine sample taken from Hai Maa & Bansal Medical Agency pass#Agra )
औषधि विभाग और एसटीएफ ने 22 अगस्त को फव्वारा दवा बाजार में हे मां मेडिको और बंसल मेडिको के साथ ही उसकी सहयोगी फर्मों पर छापे मारे थे, हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल कौर बंसल मेडिको के संचालक सहित चार को जेल भेज दिया था। टीम ने कई दिनों तक चली जांच के बाद 28 दवाओं के सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा गया।
28 में से 27 सैंपल पास
औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय का मीडिया से कहना है कि हे मां मेडिको से 14, बंसल मेडिको से आठ और गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी से छह दवाओं के सैंपल लिए गए थे, इसमें से 27 सैंपल की रिपोर्ट पास हो गई है। माक्स क्लैब सीवी 625 टैबलेट के सैंपल की रिपोर्ट ही अधोमानक निकली है। जबकि 27 सैंपल की रिपोर्ट ठीक मिली है।
जांच में जुटी टीम, दवा कंपनी भी जुटा रहीं सुबूत
इस मामले में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम जांच में जुटी हुई है, क्योंकि टीम की जांच में सामने आया था कि दवाओं को पुडुचेरी की फर्म से खरीदा गया था, जब उन पतों पर नोटिस भेजे गए तो वापस आ गए, ये फर्म हैं ही नहीं। साथ ही दवा कंपनी भी सुबूत जुटा रही हैं कि जिन दवाओं को पकड़ा गया उन दवाओं को उन्होंने अपने सीएंड एफ से आगे भेजा है या नहीं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।