नईदिल्लीलीक्स निर्वाचन आयोग ने एआईआर की समय सीमा बढ़ा दी है, अब मतदातओं के चार दिसंबर की जगह 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा होंगे।
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल में चल रही है। चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरकर जमा किए जाने थे। चुनाव आयोग ने इसे बढ़ा दिया है।
11 दिसंबर तक जमा होंगे प्रपत्र
अब चार दिसंबर की जगह 11 दिसंबर तक एसआईआर के गणना प्रपत्र जमा होंगे, 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी , अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।