वाराणसीलीक्स…. आईआईटी बीएचयू में आज आधी रात 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट, सबसे ज्यादा पैकेज 1.49 करोड़ रुपये सालाना, पीपीओ और इंटर्नशिप के आफर।
आईआईटी बीएचयू में रविवार यानी 30 नवंबर की आधी रात को 12 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शुरू हो जाएगा। इसके लिए आईआईटी बीएचयू के सतीश धवन हॉस्टल में प्लेसमेंट सेल की पूरी टीम लगी हुई है। 1700 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
1.49 करोड़ रुपये सालाना तक का पैकेज
माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, सैमसंग, जीस्केलर, वीजा, मास्टरकार्ड, टाटा स्टील, ओला सहित 300 से ज्यादा कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लिए गए अब सत्र 2025—26 के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया से पहले ही 280 छात्रों को प्री प्लेसमेंट आफर यानी पीपीओ और 439 छात्रों को इंटर्नशिप आफर मिल चुके हैं। इस साल पीपीओ का सबसे ज्यादा पैकेज 1.49 करोड़ रुपये सालाना तक है और औसत पैकेज 34 लाख है। जबकि इंटर्नशिप के लिए सबसे बेहतर स्टाइपेंड 11 लाख रुपये तक है।