आगरालीक्स… दर्दनाक, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्रों की आईएसबीटी के सामने सड़क हादसे में मौत, कार की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ( Agra News: SNMC, Agra Two MBBS Student died in road accident#Agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बैच 2022 के विमल वाटिका कमला नगर के रहने वाले 22 साल की
सिद्ध गर्ग और हरदोई के रहने वाले 22 साल की
तनिष्क गुप्ता बाइक से रविवार शाम को बोदला अपने दोस्त के पास गए थे। वहां से तनिष्क गुप्ता और सिद्ध गर्ग बाइक से लौट रहे थे। सिकंदरा से भगवान टाकीज के रास्ते पर आईसबीटी के सामने मेडिकल छात्रों की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से टकरा गई, दोनों मेडिकल छात्रों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एसएन इमरजेंसी पहुंचाया, इमरजेंसी में डॉक्टरों ने दोनों को म्रत घोषित कर दिया।
दोनों ने अच्छे दोस्त, कुछ दिन पहले खत्म हुई परीक्षा
सिद्ध गर्ग और तनिष्क गुप्ता की मौत की जानकारी होने पर मेडिकल छात्र भी आ गए। तनिष्क गुप्ता कॉलेज कैंपस से बार किराए पर कमरा लेकर रहता था। सिद्ध गर्ग के परिजन भी एसएन पहुंच गए। एमबीबीएस बैच 2022 की अभी कुछ दिन पहले ही परीक्षा हुई है कई छात्र अपने घर गए हुए थे।