आगरालीक्स…..आगरा में “टैलेंट का जश्न: UNSAT सम्मान समारोह में आगरा के छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान” अनअकैडमी आगरा में छात्रों का जोश चरम पर, टॉपर्स को मिला सम्मान
अनअकैडमी आगरा में सोमवार को आयोजित UNSAT सम्मान समारोह और मोटिवेशनल सत्र छात्रों के लिए प्रेरणा और उत्साह से भरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ACP इमरान अहमद, IPS ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता उसी की होती है जो दबाव को संभालना और ध्यान केंद्रित रखना सीख ले।” उन्होंने मानसिक तनाव को कम करने और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने को सफलता की मुख्य कुंजी बताया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित Mr. Prashant Jain (AIR-42 JEE), Outcomes Head – Unacademy ने अनुशासन, नियमित अभ्यास और सही रणनीति को बड़े लक्ष्य हासिल करने का मूल मंत्र बताया। इसी क्रम में Ajit Lulla Sir, स्टार फिजिक्स फैकल्टी (IIT Bombay), ने फिजिक्स के कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और प्रैक्टिस आधारित तैयारी पर छात्रों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
हेड ऑफिस से आए तुषार सर, क्लस्टर अकादमिक हेड, ने आगरा के छात्रों की क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार उत्कृष्ट परिणाम देता आया है। रीजनल हेड सिद्धार्थ मेहता ने भी छात्रों को भविष्य की तैयारी को लेकर मोटिवेट किया।

कार्यक्रम में UNSAT परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्कूल टॉपर बने छात्रों का सम्मान किया गया। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है और छात्रों की अकादमिक क्षमता को मापने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
UNSAT टॉपर हिमांशु गोढानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “अनअकैडमी आगरा की फैकल्टी सबसे बेहतरीन है। बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक हर कदम पर मार्गदर्शन मिला। मेरा स्कोर फैकल्टी की मेहनत और सहयोग का परिणाम है।”
पूरे आयोजन का सफल संचालन अकादमिक हेड वैभव सिंह और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर हर्षिता गौर ने किया। वैभव सिंह, जो गणित के उत्कृष्ट शिक्षक हैं, उन्होंने छात्रों को केंद्रित अध्ययन और टॉपर बनने की रणनीति पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
यह कार्यक्रम न केवल टॉपर्स के सम्मान का मंच बना, बल्कि भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर गया।