आगरालीक्स…(Video) आगरा का राजा की मंडी बाजार भीषण जाम से जूझ रहा. कार—आटो—लोडिंग वाहन सभी यहीं से गुजर रहे. देखें वीडियो और जानें कारण
आगरा का राजा की मंडी बाजार इस समय भीषण जाम से जूझ रहा है. करीब पांच दिन से दोपहर से लेकर शाम तक बाजार में जाम की स्थिति विकट हो जाती है. किदवई पार्क से सेंट जॉन्स जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण इस रोड को बंद कर दिया गया है. ऐसे में सभी छोटे बड़े वाहन भारत टाकीज की तरफ से होते हुए एमजी रोड की ओर जा रहे हैं. इससे राजा की मंडी बाजार में जाम लग रहा है. जरा सी दूरी तय करने में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि इतने जाम के बावजूद कोई भी जाम खुलवाने के लिए यहां कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आता है.देखें वीडियो