फिरोजाबादलीक्स…शादी की दावत खाना पड़ गया महंगा. पार्षद सहित 25 बाराती—घराती हो गए बेहोश. रात को ही अस्पताल में कराना पड़ा सभी को भर्ती
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार स्थित संतनगर में एक शादी में दावत खाना 25 लोगों को भारी पड़ गया. दावत खाते ही पार्षद सहित बाराती और घराती बेहोश हो गए. अफरातफरी के बीच सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी की हालत बिगड़ गई है.
ये है मामला
संत नगर में रामकिशन मैरिज होम है. गुरुवार को बलवंत सिंह कुशवाह की बेटी की बारात दिल्ली से यहां आई थी. सभी लोगों को भोजन कराया जा रहा था. तभी कोई विषाक्त चीज गिर गई. इससे दावत खा रहे करीब 25 लोग अचेत हो गए. सभी को अफरातफरी केबीच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. अचेत लोगों में पार्षद देवेंद्र राजपूत, उनकी पत्नी और बेटी के साथ बाराती और घराती शामिल थे.