आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा की पॉश कॉलोनी के अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी आग, आग से घिरा था परिवार, दमकल कर्मियों ने निकला ( Agra News: Fire Breakout in Flat, Family rescued, Video#Agra )
आगरा की विजय नगर कॉलोनी में रविवार शाम को अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई, फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फ्लैट अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित होने के चलते स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के प्रयास नहीं कर सके।
परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला
आग की लपटें तेज होने के साथ ही धुआं भरने लगा,फ्लैट में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए अंदर जाकर आग में फंसे पूरे परिवार को एक एक कर सुरक्षित बाहर निकाला..