आगरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर बाइक को ट्रक ने रौंदा. दो महिलाएं और एक मासूम बच्ची की मौत. 24 घंटे के अंदर तीन बड़े एक्सीडेंट, 9 की मौत
आगरा मथुरा हाइवे पर फरह के पास सर्विस रोड पर एक ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. सभी आगरा के अछनेरा के गांव सांधन के रहने वाले बताए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा है. इधर एक्सीडेंट के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.बहन, ताई और बेटी को लेकर ज रहा था बाइक सवार
अछनेरा के गांव सांधन मेंसीबू रहता है. प्रसव पीड़ा को लेकर सीबू की पत्नी फरह के जादौन अस्पताल में एडमिट है. शनिवार को उसके बेटा पैदा हुआ है. आज सोमवार शाम को सीबू बाइक पर अपनी ताई गुड्डी देवी, बहन रुख्सान और दो साल की बच्ची माही को लेकर अस्पताल से वापस घर आ रहा था. हाइवे पर सर्विस रोड पर गांव जलाल के पास एक ट्रक ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों महिलाएं और मासूम बच्ची की मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ गिरने से सीबू की जान बच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.
इस घटना को मिलाकर मथुरा में 24 घंटे के अंदर तीन बड़े हादसे हुए हैं और तीनों में 9 लोगों की मौत हुई है. पहली घटना रविवार शाम को राधाकुंड स्थित सुदामा गोशाला के पास तीन चचेरे भाइयों की बाइक बंबा में जा गिरी. हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई. तीनों आपस में चचेरे भाई कन्हैया, अंकुश और प्रवीण थे जो कि अपने ताऊ की बेटी की लगुन सगाई में शामिल होने के लिए निकले थे. दूसरी घटना शाहजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले निकुंज गुप्ता, सौरभ वर्मा, राजा भारद्वाज, राजन कार से वृंदावन दर्शन करने के लिए रविवार रात को निकले थे, रविवार रात में बरेली जयपुर हाईवे पर कार आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी, रात में हादसा हुआ, कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है और एक ही हालत गंभीर है.