आगरालीक्स…भीषण जाम में फंसा आगरा (देखें वीडियो), एमजी रोड हो या हाइवे, मदिया कटरा हो या शाहगंज. राजा की मंडी हो या फिर लोहामंडी…जाम ने लोगों को किया बेहाल..
आगरा इस समय जाम की चपेट में है. जहां देखों वहां भीषण जाम लगा हुआ है. एमजी रोड पर मेट्रो कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है इसके कारण यहां जाम की स्थिति हर समय बनी हुई है. हाल ये है कि दोपहर में दोपहिया वाहन चालक फुटपाथ पर से अपने वाहन निकालकर जाम से बचना चाह रहे थे लेकिन जाम हर ओर मिल रहा था. हाइवे पर भी वाहनों का शोर मचा हुआ है. जाम में से निकलना काफी मुश्किल हो रहा है. मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है.
जाम से बेहाल हैं बाजार
आगरा के बाजार भी जाम से बेहाल पड़े हुए हैं. शाहगंज हो या फिर लोहामंडी या राजा की मंडी. अगर आप अपने वाहन को लेकर यहां पहुंच गए तो इन बाजारों को पार करने में आपका काफी समय बर्बाद हो जाएगा. बेबसी की बात ये है कि कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है जिसके कारण लोगों को यहां से निकलना पड़ रहा है. सेंट जॉन्स से किदवई पार्क वाला रोड बंद पड़ा हुआ है. ऐसे में लोडेड वाहन हो या फिर सवारी आटो. कार हो या फिर रिक्शा हर कोई राजा की मंडी से निकल रहा है. सोमवार बाजार लगे होने के कारण आज दोपहर को यहां भीड़ इतनी अधिक थी कि पैदल निकलने वालों को भी रास्ता नहीं मिल रहा था. वाहनेां का अलग शोर मचा हुआ है.यही हाल शाहगंज से रुई की मंडी फाटक पार करने में है.
मदिया कटरा और देहली गेट आगरा में इस समय जाम के प्वाइंट बने हुए हैं. जरा—जरा से समय में यहां जाम की स्थिति बन जाती है. सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण भी यहां जाम लगा रहता है. देहली गेट पर चाय पीने वाले लोग अपने गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं, ऐसे में यहां भी जाम लग जाता है.