Monday , 20 April 2026
Home हेल्थ Agra News: Fastest and advanced multiplex PCR test for ICU patients in Agra now available at Scientific Metropolis Pathology Pvt Ltd…#agranews
हेल्थ

Agra News: Fastest and advanced multiplex PCR test for ICU patients in Agra now available at Scientific Metropolis Pathology Pvt Ltd…#agranews

291

आगरालीक्स…आगरा में आईसीयू मरीजों के लिए सबसे तेज और उन्नत मल्टीप्लेक्स पीसीआर टेस्ट अब साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर उपलब्ध. पहली बार बायोफायर फिल्म ऐरे सिस्टम लॉन्च

आगरा के क्रिटिकल केयर सेक्टर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने आगरा में पहली बार अत्याधुनिक बायो फायर फिल्म ऐरे मल्टीप्लेक्स पीसीआर टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया। यह तकनीक US-FDA एवं सीई एप्रूव्ड है और विश्वभर के आईसीयू, इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर यूनिट्स में गोल्ड स्टैंडर्ड के रूप में मान्यता प्राप्त है।

बायो फायर फिल्म ऐरे की प्रमुख विशेषताएँ
6 Panels – 170+ Targets: एक ही टेस्ट में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस एवं एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस जीन की पहचान।
तेज़ रिपोर्टिंग (लगभग 2 घंटे): पारंपरिक RT-PCR की तुलना में तीन गुना तेज़ परिणाम, जिससे ICU में तुरंत उपचार निर्णय संभव।
Syndromic Approach: एक ही परीक्षण में संपूर्ण क्लिनिकल प्रोफाइल का विश्लेषण—अनुमान से हटकर सटीक निदान।
Simultaneous Detection: एक साथ कई pathogens की पहचान—सेप्सिस, न्यूमोनिया, मेनिन्जाइटिस, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, STI infections जैसे गंभीर मामलों में त्वरित निदान।
Early Targeted Treatment: शीघ्र रिपोर्ट से सही एंटीबायोटिक समय पर, ICU में ठहराव अवधि में कमी, मृत्यु जोखिम में कमी और Antibiotic Misuse का नियंत्रण।
गंभीर मरीजों के लिए सर्वश्रेष्ठ: ICU, NICU, PICU एवं Emergency केसों में हर मिनट महत्वपूर्ण—BioFire ऐसे मामलों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त।

उपलब्ध पैनल
Respiratory Panel, Meningitis/Encephalitis Panel, Gastrointestinal Panel, STI Panel, Pneumonia Panel, Blood Culture Identification Panel — प्रत्येक में 20–30 से अधिक pathogens की पहचान।

आईसीयू चिकित्सकों के लिए यह तकनीक क्यों महत्वपूर्ण?
Empiric Therapy से Targeted Therapy में बदलाव—अनिश्चितता कम, बेहतर परिणाम।
VAP, Sepsis एवं Meningitis जैसे मामलों में सबसे तेज़ एवं सटीक निदान।
जटिल रोगियों में तुरंत निर्णय—pathogen की त्वरित पहचान।
अस्पतालों के Antibiotic Stewardship कार्यक्रम को मजबूत समर्थन।

इस अवसर पर 'द बायो फायर सॉल्यूशन फौर पॉइंट ऑफ़ केयर टेस्टिंग' विषय पर आयोजित सीएमई में आगरा एवं आसपास के प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर डीके हाजरा मुख्य अतिथि और डॉ. विशाल वाधवा गेस्ट स्पीकर रहे। डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. प्रियंक कुमार सिंह और डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल पैनलिस्ट रहे। डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू एवं इमरजेंसी केसों में एक-एक मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में बायो फायर सॉल्यूशन सबसे उपयुक्त है और गंभीर मरीजों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। कार्यक्रम में साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऑपरेशंस हेड मिस विनीता शर्मा ने आगरा में इस उन्नत तकनीक के महत्व और इसके क्लिनिकल प्रभाव पर प्रकाश डाला। कहा कि यह लॉन्च आगरा के क्रिटिकल केयर डायग्नोस्टिक्स की गुणवत्ता को नई दिशा देगा और मरीजों के उपचार परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार सुनिश्चित करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!