आगरालीक्स…आगरा में सीएम योगी का जनप्रतिनिधियों को सख्त संदेश—सारे काम छोड़कर एसआईआर पर रखें पूरा फोकस. बीएलओ के साथ मिलकर काम में लाएं तेजी. फर्जी और बांग्लादेशी वोटरों पर साधा निशाना
सारे काम छोड़कर एसआईआर पर पूरा फोकस करें. बीएलओ के साथ मिलकर एसआईआर में तेजी लाएं. किसी भी सूरत में फर्जी वोटर आने न पाएं. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल के सांसदों, विधायकों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को सख्त संदेश दिया. उन्होंने आगाह किया कि विपक्ष भले ही बाहर से विरोध कर रही है लेकिन भीतर पूरी ताकत के साथ अपनी एसआईआर को आगे बढ़ रही है. ऐसे में भाजपा को भी अब पूरी सजगता के साथ तेजी से एसआईआर के काम में लगना होगा. शहरी क्षेत्र में धीमी गति पर जताई चिंतासीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्रों में एसआईआर की धीमी गति पर चिंता जताई. उनहोंने पार्टी कार्यकर्ताटों को बीएलओ के साथ लगकर एसआईआर में तेजी लाने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि अगली मैपिंग होने से फर्जी वोटर टिक नहीं पाएंगे क्योंकि वो पहले के कोई साक्ष्य ही उपलब्ध नहीं करा पाएंगे. पुलिस प्रशासन ऐसे ही फर्जी वोटों का आपरेशन कर रहा है. सीएम ने बताया कि समीक्षा में आगरा महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 55 प्रतिशत मैपिंग हो पाई है जो चिंताजनक है. इसी तरह फिरोजाबाद महानगर, मथुरा महानगर और मैनपुरी महानगर की स्थिति भी काफी खराब पाईगई. सीएम योगी ने साफ कहा कि ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर मैपिंग पूरी की जाए.