आगरालीक्स:…Agra News: आगरा में सुहागरात के बाद नवविवाहिता ने पूरे परिवार को खाने में नींद की गोली मिलाकर दे दी, आंख खुली तो होश उड़ गए। ( Agra News: Newly married woman absconding after 7th day of Marriage#Agra)
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव खलौआ के रहने वाले जगबीर का कहना है कि उसकी शादी एक दिसंबर को अयोध्या की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद विदा कराकर परिजन गांव आ गए। गांव में सभी रस्म हुई। मुंह दिखाई भी हुई, लेडी संगीत के साथ ही अन्य पारंपरिक काम हुए।
आंख खुली को घर में नहीं मिली नवविवाहिता
जगबीर सिंह का मीडिया से कहना है कि सुहागरात के बाद छह दिसंबर की रात को नवविवाहिता ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया, खाना खाने के बाद सभी सो गए। अगले दिन सुबह किसी की आंख नहीं खुली, धूप निकलने पर जब आंख खुली तो होश उड़ गए। घर में नवविवाहिता नहीं थी, पूरे घर में नवविवाहिता को देखा लेकिन उसका पता नहीं चला। घर की अलमारी खुली पड़ी थी, ज्वैलरी, कैश और मोबाइल भी गायब था।
नींद की गोली देने की आशंका
जगबीर का कहना है कि बेड के पास टैबलेट के रेपर भी मिले हैं इससे आशंका है कि पत्नी ने खाने में नींद की गोली मिलाकर दे दी जिससे सभी लोग सोते हुए रह गए।