आगरालीक्स…आगरा में प्राइवेट बस ने उड़ाए सवारी आटो के परखच्चे. एक्सीडेंट में दो की मौत. पांच बुरी तरह से घायल. खून से लथपथ तड़पते रहे आटो सवार
आगरा में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. फतेहाबाद रोड पर बमरौली कटारा के पास नवामील पर एक प्राइवेट बस ने सवारी आटो को अपनी चपेट में ले लिया और उसे बुरी तरह से रौंद दिया. हादसे में आटो सवार दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा वहीं आटो में बैठे अन्य सवारियां भी बुरी तरह से घायल होकर फंस गईं. चीख पुकार मचने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को निकालने की कोशिश की जाने लगी. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पांच लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया.हादसे के बाद आटो पूरी तरह से पिचक गया. वहीं इसके कारण जाम की भी स्थिति बन गई. करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया.