आगरालीक्स…आगरा में कड़ाके की ठंड अभी दूर…दिन में निकल रही तेज धूप ने फिर बढ़ाया तापमान. रात को शीतलहर से तापमान सामान्य से नीचे
आगरा में ठंड की शुरुआत जैसे हुई थी उससे लग रहा था कि कड़ाके की ठंड इस बार जल्द आ जाएगी लेकिन दिसंबर का एक पखवाड़ा बीतने की ओर है और कड़ाके की ठंड अभी भी दूर है. रात और सुबह के समय शीतलहर के कारण ठंड बनी हुई है और महसूस भी हो रही है लेकिन दिन में निकल रही तेज धूप ने अभी कड़ाके की ठंड को दूर किया हुआ है. दिन का तापमान समान्य से अधिक है तो वहीं रात का तापमान सामान्य से नीचे.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह कुछ इसी तरह का रहने वाला है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 09/12/25) 26.0
Departure from Normal(oC) 0.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/12/25) 9.7
Departure from Normal(oC) -1.5