आगरालीक्स:……आगरा में डॉक्टरों की हड़ताल पर आईएमए की पौने तीन घंटे चली बैठक के बाद निर्णय ले लिया है, जानें। ( Agra News: IMA, Agra Strike Postponed after General Body Meeting#Agra)
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएम), आगरा के डॉ. अनुराग बंसल, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में कार्यरत हैं उनके विरुद्ध 29 नवंबर को थाना सिकंदरा, आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मरीज ने गले की गांठ काटने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। आईएमए आगरा द्वारा डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने के लिए सोमवार को बैठक कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा शाखा की बुधवार को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में डॉ. अनुराग बंसल से संबंधित प्रकरण पर गंभीर चिंतन किया गया। दोनों मांगों पर उचित और शीघ्र कार्रवाई न होने की स्थिति में, दोपहर 12 बजे से पूर्ण हड़ताल पर जाना पड़ेगा।
सुबह 10 बजे से जनरल बॉडी बैठक में हड़ताल पर ना जाने का लिया निर्णय
इस मामले में सुबह 10 बजे से आईएमए आगरा की आईएमए भवन तोता का ताल पर जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई गई । दोपहर 12 बजे के बाद डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास आईएमए भवन पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से वार्ता की। 24 घंटे में डॉ. अनुराग बंसल पर दर्ज मुकदमा खत्म होने, डॉक्टर की तरफ से दी गई तहरीर पर दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने और इस मामले में पुलिस कर्मियों की कमेटी द्वारा जांच कराने पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद हड़ताल पर जाने और हड़ताल ना करने का निर्णय डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनुप दीक्षित की संघर्ष समिति ने हड़ताल को स्थगित कर दिया है। आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा सहित डॉक्टर मौजूद रहे।
डॉ. अनुराग बंसल के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए थाना सिकंदरा के एसएचओ एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।