आगरालीक्स,,,Agra News: एक व्यंजन एक जनपद में आगरा की बेड़ई जलेबी, दालमोठ, गजक को शामिल करने के लिए उद्योग विभाग ने शासन को सुझाव भेजा है। ( Agra News: Bedai, Jalebi, Dalmoth Gajak may in Agra One distt one Product#Agra )
एक जनपद एक व्यंजन योजना में प्रदेश भर के जिलों के व्यंजनों को शामिल किया जा रहा है। आगरा में पेठा पहले से ही ओडीओसी में शामिल है। अमित कुमार संयुक्त आयुक्त उद्योग का कहना है कि बेड़ई जलेबी, दालमोठ, गजक को एक जनपद एक व्यंजन योजना में शामिल करने के लिए शासन को सुझाव भेजा गया है।