आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में एसआईआर समय सीमा फिर बढ़ी. अब इस तारीख तक जमा कर सकते हैं अपने गणना प्रपत्र
चुनाव आयोग की ओर से एक बार फिर यूपी में एसआईआर समय सीमा बढ़ाई गई है. उत्तर प्रदेश के साथ ही चार अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची में चल रहे एसआईआर की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है. केरल में पहले ही चुनाव आयेाग एसआईआर की समय समीा बढ़ा चुका है. यूपी में अब 26 दिसंबर तक समयसीमा बढ़ाई गई है.चुनाव आयोग ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर अहम फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा को बढ़ाया है. यूपी में इसकी समय सीमा 26 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है तो वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में ये प्रक्रिया 18 दिसंबर तक जारी रहेगी. तमिलनाडु और गुजरात में 14 दिसंबर तक फार्म भरे जाएंगे. आयोग का मानना हे कि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना प्राथमिकता है इसलिए अतिरिक्त समय देना आवश्यक हो सकता है.