आगरालीक्स…आगरा में छात्राओं को रोगों और कैंसर के प्रति किया जागरूक.
रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन की ओर से गुरुवार को सिकंदरा कैलाश मोड़ स्थित श्री गेंदालाल इंटर कॉलेज और एसकेडी कान्वेंट स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. समीक्षा गुप्ता और वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शर्मा द्वारा छात्राओं और महिला अध्यापक को महिलाओं संबंधित रोग और विभिन्न प्रकार के कैंसर के प्रति जागरूक किया। शुभारंभ वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के सचिव और रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम गुप्ता, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमा शर्मा, विद्यालय निदेशक डॉक्टर मुकेश शर्मा और शिवानी शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान चिकित्सकों द्वारा महिला संबंधित रोगों और सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर संबंधित जागरुक करते हुए वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई। महिला अध्यापक और छात्राओं द्वारा सवाल जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम गुप्ता द्वारा रोटी क्लब ऑफ डिवाइन द्वारा किए जा रहे हैं जागरूकता पूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। निदेशक डॉक्टर मुकेश शर्मा और शिवानी शर्मा द्वारा धन्यवाद व्यापित किया गया।