Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स High Profile Family Drama of BJP woman worker in Agra
बिगलीक्स

High Profile Family Drama of BJP woman worker in Agra

105

आगरालीक्स …आगरा में भाजपा नेत्री और उनके पति की रार थाने पहुंच गई, 23 सितंबर को कुछ ऐसा हुआ कि अब दोनों साथ नहीं रहना चाहते, एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान पर खतरा बता रहे हैं। भाजपा नेत्री और उनकी पत्नी ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है।
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली भाजपा नेत्री की शादी 15 साल पहले टेलीकॉम कंपनी में कर्मचारी से हुई थी, 10 साल तक सब ठीक चला। पांच साल पहले भाजपा नेत्री सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गईं। उनके घर लोगों का आना जाना और सामाजिक कार्यों को लेकर बाहर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। यहां से दोनों के बीच दूरी बढती गई।
एक दूसरे पर शक, मोबाइल में राज
बुधवार को भाजपा नेत्री ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि उन्हें अपने पति से जान का खतरा है। पुलिस सिकंदरा स्थित उनके घर पहुंची तो पति कमरे में बंद थे, पुलिस उन्हें पकडकर थाने ले आई। कुछ देर बाद ही भाजपा नेत्री अपने बच्चों को लेकर आ गई। भाजपा नेत्री ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। पुलिस दोनों के बीच समझौते के प्रयास करती रही और वे दोनों आरोप लगाते रहे। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के साथ कहा कि मोबाइल में राज छिपे हुए हैं, ये बेनकाब हो गए तो सब सामने आ जाएगा।
थाने में भाजपा नेत्री ने डाला डेरा
पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराकर घर जाने के लिए कहा, इस पर भाजपा नेत्री उखड गईं बोली मुझे और मेरे बच्चों को पति से जान का खतरा है, इसलिए पति को घर न भेजें। इस पर पति ने भाजपा नेत्री पर संपत्ति हडपने और अपने नजदीकियों से जान का खतरा बताते हुए हंगामा किया। देर रात तक मामला चलता था, दोनों ने एक दूसरे से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride refuse to marry after ruckus during Dawat

आगरालीक्स…Agra Live News: आगरा में शादी में खाने को लेकर विवाद के...

बिगलीक्स

Agra Live News: STF start investigation in Transporter Asgar Ali death case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत के मामला एसटीएफ को सौंपा...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Live News: 12 year old drown in Swimming Pool, died

फिरोजाबादलीक्स… वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत,...

error: Content is protected !!