Thursday , 23 April 2026
Home पॉलिटिक्स SP National Convention 2017: SP-Congress coalition strong, No coalition with BSP Says ex CM Akhilesh Yadav
पॉलिटिक्स

SP National Convention 2017: SP-Congress coalition strong, No coalition with BSP Says ex CM Akhilesh Yadav

121

आगरालीक्स… आगरा में सपा की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन और मजबूत होगा, बसपा से हाथ नहीं मिलाया जाएगा। नगर निगम चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
आगरा के तारघर मैदान में पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन है, इससे पहले चार अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। तारघर मैदान पर 5 अक्टूबर को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 प्रदेशों के 15 हजार पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले ही बुधवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया कि बसपा से गठबंधन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस से उनका गठबंधन मजबूत होगा। इससे राजनैतिक गलियारों में चल रही उथल पुथल थम गई है।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
आगरा में सपा का 10 वां राष्ट्रीय अधिवेशन तारघर मैदान पर होगा, सुबह 9 45 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झंडारोहण के साथ अधिवेशन का शुभारंभ होगा, राष्ट्र गान से कार्यक्रम शुरू होगा, 10 .15 बजे स्वागत गीत और उसके बाद स्वागत भाषण होगा।
15 मिनट में चुने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
10. 45 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा, निर्वाचन अधिकारी प्रो राम गोपाल यादव होंगे, 15 मिनट में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे है, माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, उनके बाद दूसरा नाम मुलायम सिंह यादव का आता है.
संविधान संशोधन और अनुमोदन
11 बजे सपा के संविधान में संशोधन और अनुमोदन होगा, यह कार्यक्रम 30 मिनट चलेगा। इसके बाद 11. 30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उदघाटन भाषण देंगे, यह एक घंटे का होगा।
एक घंटे मुददों पर चर्चा
दोपहर 12. 30 बजे राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण और चर्चा होगी, यह एक घंटे चलेगा। इसके बाद दोपहर 1 .30 से 2 .15 तक भोजन और राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित होगा।
5 बजे समापन
शाम को 5 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्मेलन का समापन करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: BJP will organize a ‘Jan Akrosh Padayatra’ alongside women against the opposition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल से तीन दिन महिलाएं निकालेंगी जन आक्रोश पदयात्रा. महिला...

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP Distt Executive Committee declare

आगरालीक्स..Agra News: आगरा भाजपा की महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित, 8...

error: Content is protected !!