आगरालीक्स…Agra News आगरा के खेरिया एयपोर्ट पर डेनमार्क के पर्यटक को कारतूस के साथ पकड़ा वह अपने बंगलूरू से अपरेंटिश कर रहे इंजीनियर बेटे के साथ आगरा घूमने के लिए आया था। ( Agra News: Denmark tourist caught with Three cartridge at Airport in Agra#Agra)
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि डेनमार्क का रहने वाला क्रिस्टनेनसन जैस्पर 10 दिसंबर को भारत आया था। दिल्ली एयरपोर्ट से उतरने के बाद जयपुर गया, उसके साथ बंगलूरू में अपरटेंशिप कर रहा बेटा भी था, कार से दोनों जयपुर से आगरा आए।
एयरपोर्ट पर स्कैनिंग में पकड़े गए कारतूस
डेनमार्क के टूरिस्ट को क्रिस्टनेनसन जैस्पर को रविवार दोपहर दो बजे की फ्लाइट से जाना था। खेरिया एयरपोर्ट पर बैग की स्केनिंग में कारतूस दिखाई दिए, बैग खोल कर देखा तो उसमें तीन कारतूस थे, पर्यटक को थाना शाहगंज लेकर पहुंचे, सुरक्षा एजेंसियों ने भी पूछताछ की। डेनमार्क के टूरिस्ट को क्रिस्टनेनसन जैस्पर ने पूछताछ में कहा कि वह शिकारी है और उसके पास लाइसेंसी हथियार है, बैग में गलती से कारतूस रखे हुए आ गए, टूरिस्ट के खिलाफ थाना शाहगंज में आयुध अधिनियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई है।