आगरालीक्स …आगरा में बडे स्तर पर बन रहे मिलावटी टोमेटो सॉस की फैक्ट्री पर छापा मारा गया, यहां से 300 किलो मिलावटी सॉस नष्ट किया गया है और 600 सॉस के पैकेट सीज किए गए हैं।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश नगर, लिंक रोड, नुनिहाई में जायका सॉस फैक्ट्री में मिलावटी टमेटो सॉस बनाया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर मिलावटी सॉस का निर्माण हो रहा था। फैक्ट्री में वेजिटेबल पल्प, जायका टमेटो सॉस का नमूना लिया गया। मौके से 850 ग्राम के 600 सॉस के पैकेट जब्त किए गए। डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। फैक्ट्री स्वामी संजय कुमार भी मौके पर मौजूद थे। शुक्रवार को ही टीम ने कमला नगर स्थित टेम्पटेशन रेस्टोरेंट की रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को रसोई में स्वचछता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इस पर रेस्टोरेंट को स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी दी गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्या भी मौजूद थे।