आगरालीक्स…आगरा में गलनभरी सर्दी बरकरार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ा. अधिक घने कोहरे की चेतावनी. 25 दिसंबर के बाद चिल्ला जाड़े हो सकते हैं शुरू
आगरा इस समय गलनभरी सर्दी की चपेट में है. सुबह से ही गलन पड़ रही है. दिन में धूप नाममात्र के लिए निकल रही है. हालांकि सोमवार का दिन थोड़ा राहतभरा रहा. सर्दी का प्रभाव थोड़ा कम रहा जिससे तापमान भी बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 11.5 डिग्री रहा.मौसम विभाग ने आज रात को और कल सुबह बहुत अधिक कोहरे की आशंका जताई है. 25 दिसंबर के बाद आगरा में चिल्ला जाड़े शुरू हो सकते हैं. इसको लेकर अभी से यलो अलर्ट है. इधर आगरा में पड़ रही सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटी हुई है. स्कूल बच्चों का समय पहले ही सुबह 10 बजे से कर दिया गया है. उन्हें तो बस विंटर वैकेशन का इंतजार है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/12/25) 18.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/12/25) 11.5
Departure from Normal(oC) 3.5