आगरालीक्स…आगरा में चार दिन बाद धूप खिली. लोगों को सर्दी से मिली राहत. तापमान भी बढ़ा. जानें आने वाले दिनों का मौसम
आगरा में चार दिन बाद आज कोहरे को छांटकर सूर्य नारायण भगवान ने दर्शन दिए. तेज धूप अच्छी लग रही थी. लोगों ने धूप के कारण रुके अपने जरूरी काम निपटाए तो वहीं बच्चों और बुजुर्गों ने धूप में बैठकर अपना समय बिताया. तेज धूप के कारण तापमान भी बढ़ा है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाक का पूर्वानुमान है कि कोहरा छा सकता है. सर्दी से थोड़ी राहत कल मिल सकती है लेकिन इसे बाद मौसम फिर से सर्द होगा और दिन और रात का तापमान और कम होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/12/25) 25.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/12/25) 8.1
Departure from Normal(oC) 0.1