आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग. 45 यात्री थे सवार. आग लगते ही मच गई चीख पुकार
आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलती बस में आग लग गई. 45 यात्रियों को लेकर यह बस अजमेर से नेपाल जा रही थी. फिरोजाबाद के सिरसागंज के पास बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. सभी ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग से बस पूरी तरह से चपेट में आ गई.मंगलवार शाम को सिरसागंज में आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक चलती बस में आग गलग गई. बस प्राइवेट थी और अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी. जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र पर एक्सप्रेस वे पर पहुंची तभी बस से धुआं उठने लगा. चालक चुून्नू मिश्रा पुत्र गंगा मिश्रा ने सूझबुझ दिखाते हुए बस को साइड में लगा दिया और सभी यात्रियों को बस से जल्दी से बाहर निकाला. थोड़ी देर में ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और धू धू कर जलने लगी. इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकलकर्मियों ने एक घंटे के अंदर बस में लगी आग पर काबू पा लिया लेकिन बस पूरी तरह से जल चुकी थी.