आगरालीक्स आगरा में अटलपुरम टाउनशिप के फेज टू के एमआईजी, एचआईजी प्लॉट के लिए कितने आवेदन आए और कब निकलेगी आवंटन के लिए लॉटरी। जानें। ( Agra News: Lottery for 518 plots of Atalpuram Second Phase on 16th January 2025#Agra)
एडीए द्वारा 138 हेक्टेयर में ग्वालियर रोड पर ककुआ व भांडई में विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में फेज वन के सेक्टर-1, 2 व 3 के आवंटन किए जा चुके हैं। दूसरे चरण में फेज टू के सेक्टर चार, पांच, छह व सात 156 एमआईजी-3, 214 एचआइजी और 148 सुपर एचआईजी सहित 518 आवासीय भूखंडों के 518 आवासीय भूखंडों के पंजीकरण के लिए 21 नवंबर से आनलाइन बुकिंग चल रही है। 22 दिसंबर तक आवेदन लिए गए। 518 प्लॉट के लिए 673 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
एमआईजी के लिए तीन गुना आवेदन ( Agra Atalpuram News)
सबसे ज्यादा आवेदन एमआइजी प्लाट के लिए आए हैं। एमजीआई प्लाट के लिए तीन गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक जनवरी को आवेदन पत्रों की जांच के बाद एडीए कार्यालय पर सूची चस्पा की जाएगी और त्रुटि सुधार के लिए आठ जनवरी तक का समय दिया जाएगा।
16 जनवरी को निकलेगी लॉटरी
अटलपुरम फेज टू के 518 प्लॉट के आवंटन के लिए 16 जनवरी को सूरसदन में लॉटरी निकाली जाएगी, प्लॉट का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा, जिन लोगों के नाम की लॉटरी निकलेगी उनके नाम पर आवंटन किया जाएगा।
सेक्टरों में भूखंडों की स्थिति
सेक्टर-4, 235
सेक्टर-5, 63
सेक्टर-6, 14
सेक्टर-7, 206