आगरालीक्स…ताज महोत्सव 2026 के लिए थीम बनाओ और 10 हजार का इनाम पाओ. 15 जनवरी तक भेज सकते हैं थीम…जानिए क्या है चयन का आधार, कहां भेजनी है थीम सहित पूरी जानकारी
हर साल की तरह इस बार भी ताज महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फरवरी में होने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ के लिए आम लोगों से थीम मांगी गई हैं. ताज महोत्सव समिति के सचिव ने अवगत कराया है कि आगामी ताज महोत्सव-2026 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है. उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन-मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है. थीम निर्धारण हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 15 जनवरी 2025 की जाती हैं. निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि आगामी ताज महोत्सव-2026 के आयोजन के लिए अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम आगामी 15 जनवरी 2026 की सायं 5.00 बजे तक सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा पते पर अथवा ई-मेल- agrauptourism@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं, ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10000/- (रू० दस हजार मात्र) की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। दूरभाष : 0562-2226431