आगरालीक्स…आगरा में घने कोहरे का अलर्ट. मौसम विभाग ने जताए आसार. जानिए तापमान
आगरा में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक घना कोहरा आगरा में छा सकता है. इसका असर अधिकतम तापमान पर पड़ेगा. हालांकि पिछले तीन दिन से आगरा में दोपहर के समय निकल रही तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी हुई है. शुक्रवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा लेकिन दिन निकलने के साथ ही कोहरा छंट गया. रात को गलन का प्रभाव बरकरार है और तापमान कल की अपेक्षा और कम हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.