आगरालीक्स…आगरा सहित देश के 57 शहरों के 28 हजार लोग आज दौड़े. 5 और 10 किमी. की हुई मैराथन. आगरा में सेल्फी प्वाइंट से हुई मैराथन…
सूरत के डायमंड व्यापारी (हरि कृष्णा ग्रुप) KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के तत्वाधान में पूरे भारत में 57 शहरों में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई..इसी के तहत आगरा फ्रेंचाइजी नेहरू नगर एमजी रोड स्थित आगरा KISNA डायमंड एंड गोल्ड के फ्रेंचाइजी प्रशांत मित्तल, शांतनु मित्तल द्वारा सेल्फी प्वाइंट आगरा फतेहाबाद रोड से रोड पर 5 किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई जिसमें 296 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छ भारत जागरूकता अभियान को लेकर था। इसके मुख्य अतिथि के रूप में लायन PMGF जितेंद्र चौहान (पास्ट लाइन इंटरनेशनल डायरेक्टर) द्वारा ठीक 7:00 बजे प्रातः झंडी दिखाकर शुरुआत कराई.. प्रतिभागियों द्वारा आगरा सेल्फी पॉइंट से दौड़ते हुए क्यान सलोनी वेंकट के सामने कट से वापस होते हुए सेल्फी पॉइंट पर ही समापन किया। पुरुष वर्ग में प्रथम गोरी शंकर तथा विष्णु कुमार द्वितीय रहे। महिला वर्ग में प्रथम अंकिता जैन तथा द्वितीय एकता सिंह रहे जिनको KISNA डाइमंड ग्रुप द्वारा डायमंड के पेंडेंट उपहार स्वरूप दिए गए। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल प्रदान किया गया।
KISNA की तरफ से सभी प्रतिभागियों के लिए टीशर्ट,कैप, बेक बैग, फूड आदि की व्यवस्था की गई थी एथलीट शौर्य गुप्ता के देखरेख में लगभग 11 बच्चों ने स्केटिंग के स्टंट भी किये. अंत में फ्रेंचाइजी प्रशांत मित्तल रितु मित्तल द्वारा सभी को उत्साहवर्धन संबोधन किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे लायंस क्लब आगरा विश्वास के सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा कंपनी के एरिया मैनेजर सौरभ कोहली जी इंदु मैडम आगरा स्टोर मैनेजर सौरभ अग्रवाल और उनकी टीम ने बहुत अच्छे तरीके से इस कार्यक्रम को आयोजित किया सहयोगी के रूप में राजकुमार शर्मा, निखिल गर्ग, विवेक शर्मा, महावीर मंगल, सुशील बंसल, पंकज अग्रवाल एडवोकेट, अभिषेक बंसल CA सभी का सहयोग सराहनीय रहा.