Sunday , 8 February 2026
Home देश दुनिया VIP darshan facility stopped for New Year in Khatu Shyam, 15 lakh Shyam devotees expected to arrive….#khatushyam
देश दुनिया

VIP darshan facility stopped for New Year in Khatu Shyam, 15 lakh Shyam devotees expected to arrive….#khatushyam

आगरालीक्स…नये साल पर खाटू श्याम में 15 लाख श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना. मंदिर प्रशासन ने जारी किया ये अलर्ट…5 दिन तक इस व्यवस्था पर लगाई रोक

आगरा सहित देशभर के कोने—कोने से श्याम भक्त राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. एकादशी और नये साल पर करीब 15 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

लोग रहें सावधान
मंदिर प्रशासन के अनुसार खाटू श्याम जी के दर्शन को आने वाले लोगों को कई गिरोह वीआईपी दर्शन के नाम पर गुमराह करते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं. 500 से 1000 रुपये तक लिएजा रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने भक्तों को अलर्ट किया है कि वीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद हैं और लोग इनके झांसे में न आएं. वहीं मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है, 14 लाइनों में लगकर ही भक्त आराध्य के दर्शन करें. किसी भी लपका गिरोह के झांसे में न आएं और न ही वीआईपी दर्शन के नाम पर पैसे दें.

Related Articles

देश दुनिया

Video News: Swing breaks at Surajkund fair, inspector killed, 13 injured

आगरालीक्स…फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटा…मथुरा के रहने वाले एक इंस्पेक्टर...

देश दुनिया

Over 1 million motor accident compensation cases are pending across the country

आगरालीक्स…देशभर में 10 लाख से अधिक मोटर दुर्घटना मुआवजा मामले लंबित. पीड़ित...

देश दुनिया

Tragic: Army bulletproof vehicle falls into 400 feet deep gorge in Doda, Jammu, 10 soldiers killed

आगरालीक्स…दुखद, जम्मू के डोडा में सेना का बुलेटप्रूफ वाहन 400 फीट गहराई...

देश दुनिया

Agra News: Famous poet Ramesh Muskan has been appointed as the Official Language Advisor to the Government of India…#agranews

आगरालीक्स…आगरा निवासी प्रसिद्ध हास्य-कवि रमेश मुस्कान बने भारत सरकार के राजभाषा सलाहकार....

error: Content is protected !!