आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर 8 जिंदा कारतूस के साथ युवक पकड़ा. ताज पूर्वी गेट तक जाने के लिए पहुंचा था. सुरक्षा स्कैनर में दिखे कारतूस
आगरा के मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक को 8 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को अरेस्ट किया गया है. युवक ने मनकामेश्वर स्टेशन से ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन तक के लिए टिकट लिया था. सुरक्षा स्कैनर में गुजरते समय मेट्रो कर्मियों को कारतूस की आकृति जैसी संदिग्ध चीजें युवक के पास दिखी जिसके बाद युवक को रोक लिया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास आठ जिंदा कारतूस मिले हैं. युवक को अरेस्ट कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
युवक का नाम 23 वर्षीय मोहित अरेला है जो कि थाना एकता क्षेत्र के अकबरपुर श्यामो, शमसाबाद रोड का रहने वाला है. युवक ने मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से ताज पूर्वी गेट तक जाने के लिए मेट्रो का टिकट लिया था. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा स्कैनर में चेकिंग के दौरान कपड़ लिया. मौके पर थाना रकाबगंज पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने युवक से कारतूसों के संबंध में पूछताछ की तो वह वैध लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. युवक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मिला है. पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक इन कारतूसों को कहां से लाया और उसका मकसद क्या था. फिलहाल उसे आम्र्स एक्ट के तहत अरेस्ट कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है