आगरालीक्स..आगरा के केवी पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से मिली संबद्धता.
बरौली अहीर विकास खण्ड के नौवरी, देवरी रोड, आगरा में स्थित केवी पब्लिक स्कूल को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक की सम्वहत) प्रदान की गई है। प्रिंसीपल धर्मेन्द्र कुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्बद्धता हमारे विद्यालय के लिए गुणवत्ता नवाचार और विकास की एक नई शुरुआत है।
विद्यालय अब CBSE के नवीनतम पाठ्यक्रम शैक्षणिक मानकों एवं दिशानिर्देशो के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यालय खुशी, आशीष यादव, अनुभव मौजूद रहे।