आगरालीक्स… आगरा के राधा कृष्ण मंदिर से तीन किलो चांदी का छत्र और दानपेटी चोरी, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: 3 Kg Silver Chatra stolen from Radha Krishana Temple Lawyers Colony Agra#Agra)
आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में राधा कृष्ण मंदिर है। बुधवार सुबह मंदिर खोला गया तो शिवलिंग पर लगा तीन किलो चांदी का छत्र नहीं था, चोरों ने अलमारी और किचन का ताला तोड़कर दानपेटी को निकाल लिया और दानपेटी को भी अपने साथ ले गए। मंदिर में चोरी की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए।
पीछे के रास्ते से घुसे चोर, पार्क में छोड़ गए दानपेटी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पीछे के रास्ते से मंदिर के अंदर घुस गए और शिवलिंग पर लगा तीन किलोग्राम का चांदी का क्षत्र और दानपेटी को ले गए। दानपेटी मंदिर के पीछे पार्क में मिल गई, दानपेटी को कुछ दिन पहले ही खाली कराया गया था इसलिए उसमें पैसे नहीं थे। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मंदिर में पहुंच गए । मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल मगन , उपाध्यक्ष परेश निझावन सहित स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही।