आगरालीक्स…आगरा में नये साल के पहले दिन ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी. कड़ाके की सर्दी, बादल और बारिश के नाम रहा पहला दिन…अलाव के सहारे दिखे लोग
नये साल के पहले दिन सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा कर रख दी है. सुबह से ही आगरा के आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा. इससे सर्दी तो बढ़ी ही साथ ही दोपहर बाद से बूंदाबांदी वाला जैसा मौसम हो गया है. शाम तक बारिश की फुहारे पड़ती रहीं. आगरा में मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के आसार जताए हैं. सर्दी के कारण रेल यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ पड़ा है. कई गाड़ियां 4 से 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं. इसके कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर समय बिताना पड़ रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. बुधवार को भी पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं.