आगरालीक्स…आगरा में 200 लोगों की नई साल हवालात में मनी. अधिक नशा कर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पकड़ा. रातभर पुलिस रही चेकिंग पर
आगरा में नये साल 2026 की रात 200 लोगों की हवालात में मनी. 31 दिसंबर की रात को जिलेभर में पुलिस अलर्ट रही. बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी और नये साल के जश्न के बीच अधिक शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को पकड़ रही थी. ऐसे ही 200 लोगों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा और उन्हें हवालात में डाल दिया. रात को 10 बजे के बाद से ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और देर रात करीब 3 बजे तक पुलिस अलर्ट मोड पर रही.
आगरा में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी जिनमें से 500 अतिरिक्त पुलिसर्मी थीे. पुलिस ने शहर के सबसे प्रमुख बाजारों ताजगंज, सदर, संजय प्लेस, कमला नगर, कारगिल आदि पर ज्यादा सतर्कता बरती. एमजी रोड से लेकर हाइवे तक पर पुलिस चेकिंग करती रही. होटल्स, रेस्टोरेंट और क्लब के आसपास अधिक सतर्कता पुलिस की रही. रात पर जगह—जगह बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया. ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने वालों की जांच की गई.