आगरालीक्स …आगरा रीजन में रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंस गया, उसका एक्सल टूट गया, 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंसा रहा।
मथुरा में कोयल रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिट्टी से भरा ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक का एक्सल और कमानी टूट गईं। इस कारण ट्रक एक ओर झुक गया और उसमें भरी गिट्टियां रेल ट्रैक पर बिखर गईं। ट्रक रेलवे लाइन पर खड़ा हो गया। ट्रक के रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने की सूचना गेटमेन ने राया व सोनई स्टेशन को दी, क्रासिंग पर ट्रक फंसा होने की जानकारी मिलने के बाद कासगंज से आने वाली पेसेंजर ट्रेन को सोनई रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली पेसेंजर को मथुरा जंक्शन पर रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक पर फंसे ट्रक को हटाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रैनों की मदद से ट्रक को क्रासिंग से हटा कर साइड में खड़ा कराया। गिट्टियों को ट्रेक से हटाया गया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे रेल ट्रैक शुरू हो सका। क्रासिंग पर ट्रक के फंसने की वजह से राया अलीगढ़ सड़क मार्ग भी बाधित रहा।
वीडियो के लिए क्लिक करें