Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन B world commerce fest at St. Peter’s college Agra
एजुकेशन

B world commerce fest at St. Peter’s college Agra

162

आगरालीक्स …आगरा के सेंट पीटर्स में छात्रों ने खुदरा बाजार से लेकर ऑनलाइन मार्केटिंग, मल्टीनेशनल कम्पनी तक। कम लागत में बेहतर मुनाफे के साथ प्रोडक्ट बनाने से लेकर उसका विज्ञापन करने और बेचने के गुर सीखे। यहां एक दिवसीय बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आगरा सहित झांसी, अलीगढ़ टूंडला आदि के 15 स्कूलों के 600 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें टर्नकोट, पब्लीसाइजर, शटर बज, ब्रांड प्रमोशन, क्वीज, स्टार्ट अप्स, रॉक बैंड प्रतियोगिताएं हुईं। पब्लीसाइजर प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिस्पर्धा के दौर में व्यापार जगत का बेस्ट कॉम्पटीटर बनना सीखा तो ब्रांड प्रमोशन में मार्केटिंग करना। क्वीज में बच्चों के व्यापार जगत से जुड़ी जानकारियों का आंकलन किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि व सीए डॉ. जीएस गिरेवाल (बेस्ट राइटर ऑफ एकाउंटेंसी बुक ऑफ सीबीएसई एंड आईएससी) ने बच्चों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के टीम एफर्ट जीवन में हमेशा काम आते हैं। अकेले कोई आगे नहीं बढ़ सकता। कॉमर्स में किताबी जानकारी से अलग हटकर यह प्रैक्टीकल जानकारी आपको एक अच्छा विजनेस मैन या मैनेजर बनाएगी। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य फादर पॉल थेनिकल, उपप्रधानाचार्य फादर प्रवीन डिकोस्टा कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रधानाचार्य फादर पॉल थेनिकल, उपप्रधानाचार्य फादर प्रवीन डिकोस्टा, कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष मगन ने किया।
संचालन कॉमर्स क्लब के प्रसीडेंट दिविक चांदना ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखर गर्ग (आरजीपीजी ग्रुप), पूरन डाबर (डावर फुट वेयर इंडस्ट्री), राजेश श्रोफ (श्राफ पॉलीटेच), गोविन्द अग्रवाल (भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्री), तनय जैन (ओसवाल पब्लिकेशन), डॉ. पवन पारीक।
कॉमर्स क्लब ने सम्भाली व्यवस्था
कॉमर्स क्लब के उपाध्यक्ष नमन तलवार, सीईओ संस्कार दुआ, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रितिक मित्तल, एमडी माधवेन्द्र कृष्णा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुहैब वसीम, कैप्टन मोहम्मद आसन अली ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सम्भाली

दो वर्ष बाद नजर आएंगे जीएसटी के फायदे
बी वर्ल्ड कॉमर्स फेस्ट के मुख्य अतिथि व सीए डॉ. जीएस गिरेवाल (बेस्ट राइटर ऑफ एकाउंटेंसी बुक ऑफ सीबीएसई एंड आईएससी) ने बताया कि जीएसटी के फायदे नजर आने में अभी थोड़ा समय (दो वर्ष का) लगेगा। नोटबंदी और जीएसटी दोनों की देश के हित और विकास में सहयोगी साबित होंगे। जो समस्याएं अभी नजर आ रही हैं, उसका कारण वर्ल्ड इकोनॉमी के कारण भारतीय कम्पनियों के प्रोडक्ट के निर्यात में आयी कमी है। जीएसटी में अभी कई सुधार होने बाकी है। स्टेट व सेंट्रल के 9-9 प्रतिशत के बजाय व अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग जीएसटी के बजाय इसका पूरे देश में एकीकरण अधिक फायदेमंद होगा।
विदिक चांदना, (अध्यक्ष कॉमर्स क्लब)
ब्रोचर डिजायन करने से लेकर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं कॉमर्स क्लब ने सम्भाली हैं। यह कॉलेज का चौथा आयोजन है, जिसका उद्देश्य कॉमर्स के किताबी ज्ञान के अलावा प्रैक्टीनल नॉलेज देना और सीखना है, जिससे भविष्य में देश को बेहतर व्यवसायी व कम्पनी मैनेजर मिल सकें।

नमन तलवार (वाइस प्रसीडेंट कॉमर्स क्लब)
बी वर्ल्ड का आयोजन हमें सिखाता है कि कठिन परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। यह आयोजन यह टीम वर्क है, जिसमें आत्मविश्वास के साथ हमारा ज्ञान भी बढ़ता है। यह आयोजन हमें प्रतिस्पर्धा के दौर में ईमानदारी और बेहतर क्वालिटी के साथ आगे बढ़ना सिखाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

एजुकेशन

Agra News: University declared the exam results for B.Ed. second year and LLB third year…#agra

आगरालीक्स…आगरा में विवि ने घोषित किया बीएड द्वितीय वर्ष और एलएलबी तृतीय...

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

error: Content is protected !!