आगरालीक्स…आगरा में नये साल के जश्न के लिए 26 घंटे के अंदर ही बिक गई 12.5 करोड़ की शराब. अंग्रेजी और बीयर की रिकॉर्ड बिक्री
आगरा में नये साल के जश्न में आगरावासी 12.5 करोड़ रुपये की शराब गटक गए. नये साल पर क्लबों से लेकर होटल्स, बार में जमकर शराब की बिक्री हुई. 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी को यह शराब बिकी है जो कि पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है. आंकड़ों की बात करें तो दो दिन में शराब की दुकानें 26 घंटे खुलीं. अंग्रेजी शराब और बीयर की 65 प्रतिशत बिक्री हुई तो वहीं देशी शराब भी 35 प्रतिशत तक बिकी. आगरा में कुल 636 दुकानें है जिनमें 266 कंपोजिट शॉप, 338 देशी शराब, सात बार, 24 मॉडल शॉप और 8 प्रीमियम रिटेल ब्रांड हैं.
नये साल का जश्न 31 दिसंबर को ही शुरू हो गया था. 31 दिसंबर को सबसे अधिक शराब साढ़े 7 करोड़ की बिकी तो वहीं एक जनवरी को 5 करोड़ की शराब बिकी. इस तरह दो दिन में 12.5 करोड़ की शराब बिकी. 30 दिसंबर को भी 5.5 करोड़ की शराब बिकी थी.