आगरालीक्स…आगरा में आटो में यात्रियों के सामानों को चोरी करने वाली दो महिलाएं पुलिस ने पकड़ीं. आटो में बैठे—बैठे चालाकी से पार कर देती थीं आभूषण और कैश
आगरा में पुलिस ने आटो में यात्रियों के सामानों को चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को अरेस्ट किया है. थाना सदर पुलिस ने इनके पास से सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद की है. दोनों के खिलाफ पहले सेभी कई मुकदमे दर्ज रहे हैं.
6 नवंबर 2025 को एक महिला ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया कि वह अपने भाई के घर जाने के लिए राजेश्वर मंदिर के सामने से एक आटो में बैठी थी. आटो में पहले से दो महिलाएं सवार थीं. जब वह राजपुर चुंगी पर उतरकर आगे बढ़ी तो उसे अपने बैग में रखा छोटा पर्स गायब मिला जिसमें उसके आभूषण रखे हुए थे. पुलिस ने मामले की जांच की तो 4 जनवरी को मुखबिर से दो महिलाओं की सूचना मिली. पुलिस ने दोनों महिलाओं को अरेस्ट कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह आटे सवार यात्रियों के आभूषण व कैश चोरी किया करती थीं. अकेली सवारी या बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाती थीं. पुलिस ने इनके पास से दो सोने की अंगूठियां, एक चेन, एक मंगलसूत्र और दो सोने की चूड़ियां बरामद की हैं.