आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर की ड्राफ्ट सूची जारी. जानें कैसे कर सकते हैं अपना नाम चेक. आगरा की तीन विधानसभाओं में रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू…युवा अपना नाम वोटर लिस्ट में करा सकते हैं दर्ज
आगरा सहित पूरे यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी एसआईआर की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है. आगरा की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया गया है. इसमें वोटर अपना नाम चेक कर सकते हैं. ऐसे मतदाता जिनका नाम किसी कारणवश आलेख्य प्रकाशन में शामिल नहीं हो सका है या किसी अन्य संशोधन हेतु अपने दावे आपत्तियां दे सकते हैं. ऐसे मतदाता जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है ऐसे 3.24 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा,दावे,आपत्तियों की सुनवाई व निस्तारण को एडिशनल एईआरओ को नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा वेबसाइट पर अपना नाम चेक कर सकते हैं,इसके लिए 3 स्टेप चुनें
- चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll पर जाएं
- राज्य और जिला चुनें, इसके बाद अपना विधानसभा सेलेक्ट करें.
- अपना बूथ सेलेक्ट करें और ड्राफ्ट सूची डाउनलोड कर लें.
तीन विधानसभा में रजिस्ट्रेशन काउंटर शुूरू
डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत आरबीएस कॉलेज के राव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम में युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आयोजित मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि “मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है. युवाओं को सक्रिय होकर इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए ताकि आगामी निर्वाचनों में पूर्ण मतदाता भागीदारी सुनिश्चित हो सके।” कार्यक्रम में 87- आगरा कैंटोनमेंट, 88-आगरा दक्षिण, 89- आगरा उत्तर विधान सभा के रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए थे, जहां सैकड़ों युवाओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया.
डीएम ने कहा कि युवा पीढ़ी देश के लोकतंत्र की रीढ़ है और उनका सक्रिय भागीदारी ही मजबूत राष्ट्र निर्माण का आधार बनेगी. युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं. डीएमने युवाओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप, ऑनलाइन पोर्टल तथा बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) के माध्यम से नाम दर्ज कराने की सलाह दी.