Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Hydroponic vertical farm started in Agra Public School…#agranews
आगरा

Agra News: Hydroponic vertical farm started in Agra Public School…#agranews

326

आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ हाइड्रोपोनिक वर्टिकल फार्म. सस्टेनेबल एग्रीटेक शिक्षा को बढ़ावा देने की अनूठी पहल

आगरा पब्लिक स्कूल की अरतौनी व विजय नगर शाखा में ARYAN और GRASP के सहयोग से परिसर में अत्याधुनिक हाइड्रोपोनिक वर्टिकल फार्म का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया। इस अभिनव परियोजना का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और सस्टेनेबल कृषि तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य की कृषि चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खोज सकें। कार्यक्रम में आर्यन शर्मा (GRASP) ने बताया कि हाइड्रोपोनिक तकनीक में बिना मिट्टी के पौधों को पोषक तत्वों से भरपूर जल के माध्यम से उगाया जाता है, जिससे कम समय, कम पानी और कम जगह में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन संभव होता है। यह तकनीक जल संरक्षण, शहरी खेती और सुरक्षित खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी है।

इस अवसर पर आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन के चेयरमैन एमसी शर्मा ने कहा कि “आज की पीढ़ी को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी होनी चाहिए। हाइड्रोपोनिक वर्टिकल फार्म छात्रों के लिए एक जीवंत प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगा।” संस्थान के सचिव श्री अनिकेत शर्मा ने कहा कि “इस हाइड्रोपोनिक वर्टिकल फार्मिंग से बच्चे यह जान पाएंगे और बड़े भी की किस तरीके से जल में ही घुलनशील तत्वों को किस तरीके से पौधों की जड़े डायरेक्ट लेकर अच्छा उत्पादन कर सकती हैं इस कार्य के लिए आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सहयोगी साबित हो रहा है और कोशिश रहेगी कि इससे सभी लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो पाए।”

संस्थान के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा “हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी नवाचार, अनुसंधान और हरित तकनीकों की ओर प्रेरित हों। यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” संस्थान की निदेशक आंचल शर्मा ने तकनीक की सराहना की। शैक्षिक प्रमुख अनुराधा शर्मा ने कहा कि ‘सभी लोग यह सीख पाएंगे की फोटो एलईडी (विजिबल स्पेक्ट्रम) की ब्लू एवं रेड लाइट अब्जॉर्शन के प्रयोग से भी हम उत्पादन कर सकते हैं इसमें कम अथवा बिना मिट्टी के प्रयोग से भी गुणवत्ता उत्पादन संभव है इसमें कम बिजली कम मिट्टी और कम निवेश करके भी वर्टिकल फार्मिंग के द्वारा कम्युनिटी सहयोग से आने वाले समय में आधुनिक कृषि की जानकारी प्राप्त करेंगे और भविष्य निर्माण के लिए अग्रसर होंगे!” यह परियोजना छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट सीखने का अवसर प्रदान करेगी और उन्हें ग्रीन टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और फार्मिंग के आधुनिक स्वरूप से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में पूनम माहेश्वरी (प्रधानाचार्य ) आगरा पब्लिक स्कूल 8-10 ओल्ड विजय नगर, देवेंद्र वर्मा आगरा पब्लिक स्कूल अरतोनी, अनीता कपूर, शीला बहल, संगीता चौधरी, रक्षित चोपड़ा, अंकित गोयल, राहुल दीप, शीबा हुसैन, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद अमीन, आरपी सिंह, अनुराग, हर्ष उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!