आगरालीक्स…. आगरा में क्लीनिक संचालक की पत्नी से छेड़छाड़, दूसरे मामले में चिकित्सक दंपती के बीच की रार थाने तक पहुंची।
पहला मामला थाना सदर का है, क्लीनिक संचालक ने प्राथिमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाए हैं कि चार जनवरी को उनकी पत्नी क्लीनिक में बैठी हुई थी, रात नौ बजे सेवला जाट का रहने वाला युवक क्लीनिक पर आया। गाली गलौज करने लगा, विरोध करने पर छेड़छाड़ की, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ( Agra News: Clinic owner wife molested, FIR lodge#Agra)
थाने पहुंची चिकित्सक दंपती की रार
दूसरा मामला यमुना पार क्षेत्र का है, यहां डॉक्टर पति पत्नी के बीच की रार थाने तक पहुंच गई। डॉक्टर पत्नी का आरोप है कि एक जनवरी की रात 10 बजे उनके डॉक्टर पति ने पिटाई की। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।