आगरालीक्स …आगरा के अपार्टमेंट के हॉल में आधी रात को आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से लोग फ्लैट से निकल कर बाहर भागे, दो परिवार फंसे, उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। ( Agra News: Blast in LPG Cylinder after fire break out in apartment hall in Agra#Agra )
आगरा के रघुबीर कुंज अपार्टमेंट, निकट दीवानी में 12 फ्लैट हैं। ग्राउंड फ्लोर पर हॉल है, हॉल में एलपीजी की चार सिलेंडर रखे हुए थे इसमें से एक सिलेंडर में थोड़ी गैस थी। मंगलवार रात एक बजे हॉल में आग लगने के बाद गैस सिलिंडर तक पहुंच गई, आग लगने से एक गैस सिलेंडर फट गया, गैस सिलेंडर के फटने की तेज आवाज से लोगों की नींद टूट गई।
फ्लैट से निकल कर बाहर भागे लोग
गैस सिलेंडर के फटने की तेज आवाज सुनकर लोगों की नींद टूट गई, लोग फ्लैट से बाहर निकल कर भागे। वहीं, आग लगने से अपार्टमेंट में धुआं भरने लगा, धुआं पहली और दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट तक पहुंच गया। इसमें दो परिवार फंस गए, अपार्टमेंट में रह रहे लोगों की मदद से दोनों परिवारों को बाहर निकाला जा सका।
ढ़ाई घंटे में आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होने के साथ ही हॉल के पास खड़ी कार तक पहुंचने लगी, अपार्टमेंट में रह रहे लोगों ने कार को वहां से हटाया। कुछ ही देर में दमकल कर्मी भी पहुंच गए, करीब ढ़ाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से हॉल में रखा सारा सामाना जल कर राख हो गया।