आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा कैंट पर शताब्दी एक्सप्रेस पर चलती ट्रेन पर चढ़ रही महिला का पैर कटा. सामान लेने के लिए चढ़ रही थी…
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक घटना सामने आई है. शताब्दी एक्सप्रेस वे आई एक महिला ट्रेन से उतरने के बाद वापस सामान लेने के लिए ट्रेन पर चढ़ रही थी लेकिन ट्रेन उस समय चल दी जिसके कारण महिला अनियंत्रित होकर गिर गई और उसका एक पैर पूरी तरह से ट्रेन सेकट गया. इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई.
महिला निजामुद्दीन से आगरा कैंट होते हुए भोपाल के रानी कमलापति को जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में सवार थी. आगरा कैंट पर ट्रेन के रुकने के बाद महिला उतरी और वापस सामान लेने के लिए चढ़ने लगी, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी. इससे महिला अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म से नीचे गिर गई और उसकी चपेट में आकर उसका एक पैर कट गया जबकि दूसरे पैर का अंगूठा कट गया है. चीख पुकार के बीच स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. रेलवे की मेडिकल टीम ने आरपीएफ के सहयोग से महिला को एसएन में भर्ती कराया गया है.